{"_id":"68fba3f6fdea33869904c708","slug":"hardik-pandyas-coach-visits-agnihotra-farm-to-buy-sweet-potato-seeds-lucknow-news-c-102-1-stp1003-142846-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिमीकंद का बीज लेने अग्निहोत्र फार्म पहुंचे हार्दिक पांड्या के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिमीकंद का बीज लेने अग्निहोत्र फार्म पहुंचे हार्दिक पांड्या के कोच
Fri, 24 Oct 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर पहुंचे हार्दिक पांड्या के कोच।
जहांगीराबाद (सीतापुर)। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के कोच गुजरात निवासी जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को रेउसा के प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी के आर्गेनिक विलेज सिकौहा स्थित अग्निहोत्र कृषि फार्म का भ्रमण किया। वह शुक्रवार को जिमीकंद का बीज लेने पहुंचे थे।
उन्होंने भ्रमण के दौरान जैविक विधि से की जा रही खेती से विभिन्न प्रकार के अनाजों और औषधियों के बारे में जानकारी ली। वह कृषि फार्म में उत्पादित वस्तुओं को देखकर बहुत प्रभावित हुए। खासकर जिमीकंद की खेती देखकर बहुत प्रसन्न हुए तथा खेती की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि लोग खेत बेच रहे हैं, जबकि हर वस्तु हमें जमीन से ही प्राप्त होती है। हमें अनाज, फल, सब्जी, लोहा, सोना, चांदी, कपास और औषधियां आदि सब जमीन से ही प्राप्त होता है। भविष्य में अग्निहोत्र कृषि उत्पादन में कारगर साबित होगा। उन्होंने श्वेतांक त्रिपाठी से अग्निहोत्र के संबंध में जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। श्वेतांक त्रिपाठी ने बताया कि कोच जितेंद्र सिंह बहराइच निवासी अपने मित्रों के साथ आर्गेनिक विलेज सिकौहा का भ्रमण करने तथा जिमीकंद का बीज लेने आए थे। उन्हें संवर्धन के लिए देसी बीज प्रदान किए।