{"_id":"5a4b873a4f1c1bd3178b46d5","slug":"hardeep-puri-to-file-nomination-for-rajya-sabha-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी भाजपा की तरफ से भरेंगे नामांकन, सीएम-डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी भाजपा की तरफ से भरेंगे नामांकन, सीएम-डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी 3 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के इस्तीफे के बाद प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें 5 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सितंबर में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हरदीप सिंह पुरी अभी संसद में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने सरकार के मंत्रियों और विधायकों को पुरी का प्रस्तावक और समर्थक बनाया है। उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।