फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Harassment allegations on officers and employees of KGMU.

केजीएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

Sun, 09 Feb 2020 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Harassment allegations on officers and employees of KGMU.
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की। वहीं, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार भी लगाई है।

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि उन्हें 18 जनवरी को सेवा संबंधित मामले में चल रही जांच को लेकर बुलाया गया था। वह कुलपति कार्यालय के बोर्ड रूम में पहुंची। उस वक्त कुलपति नहीं थे। बोर्ड के एक सदस्य ने उनसे अश्लील तरीके से बात की। इसके बाद वह कार्यवृत्त लेकर वहां मौजूद कुलपति के निजी सहायक के पास गई तो उन्होंने भी अश्लीलता की। इसी तरह कमेटी के शामिल एक सदस्य के ड्राइवर ने फोन करके संबंधित सदस्य से मिलने की बात कही।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि इन सभी ने बातचीत करने में बेहद अश्लील तरीका अपनाया। उन्हें घूरते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। इस संबंध में 28 जनवरी को कुलपति को भी बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति में चौक कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस कमिश्नर के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक, डीसीपी (महिला), महिला आयोग अध्यक्ष आदि को भी पूरे मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह मामले में लीगल सेल के इंचार्ज से स्पष्टीकरण लिया गया है। जो भी आरोप लगे हैं वे बेबुनियाद और निराधार हैं। पुलिस जांच करती है तो उसका सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed