फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Happiness shattered in a moment, Dr. Ravi was devastated by the death of his only son

Lucknow News: पल में बिखर गईं खुशियां, इकलौते बेटे की मौत से टूट गए डॉ. रवि

Thu, 03 Jul 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Happiness shattered in a moment, Dr. Ravi was devastated by the death of his only son
निरालानगर ​स्थित डॉ. रवि का घर।
लखनऊ। झांसी के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र सार्थक खन्ना की संदिग्ध हालत में हॉस्टल की बालकनी से गिरकर हुई मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बेटे की मौत से डॉ. रवि खन्ना टूट गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को निरालानगर स्थित घर के बाहर सन्नाटा था। डॉ. रवि किसी से बात नहीं कर रहे थे। बेटे का शव लेने के लिए उनकी पत्नी निधि झांसी रवाना हो गई हैं।

निधि मकान के भूतल पर ही स्कूल चलाती हैं। घटना की जानकारी के बाद से स्कूल के कर्मचारी भी गुमसुम हैं। कर्मचारियों ने बताया कि बेटे सार्थक को डॉक्टर बनाने का सपना संजोकर रवि व निधि ने झांसी भेजा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हालांकि, सार्थक के बालकनी से गिरने की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। बेसुध रवि बार-बार यही दोहरा रहे थे कि पता होता कि बेटे के साथ ऐसा होगा तो उसे मंगलवार को वापस नहीं भेजता। वह बेटे का नाम लेकर फफक पड़े। डॉ. रवि की बेटी नारायणी गुड़गांव में रहती है। भाई की मौत की खबर सुनकर वह भी बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed