{"_id":"5dcbca3e8ebc3e5b14599888","slug":"hanuman-temple-will-operate-a-langar-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में लंगर लगाएगा पटना का हनुमान मंदिर, राम भक्तों के लिए होगा 'रघुपति लड्डू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में लंगर लगाएगा पटना का हनुमान मंदिर, राम भक्तों के लिए होगा 'रघुपति लड्डू'
Wed, 13 Nov 2019 02:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पटना का हनुमान मंदिर बहुत जल्द अयोध्या में राम मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाएगा। इसमें पटना हनुमान मंदिर का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ‘नैवैद्यम लड्डू’ भी मिलेगा। बिहार के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने यह पहल की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या पर आए ऐतिहासिक फैसले के बाद ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने पहले कहा, ट्रस्ट अयोध्या में हालात सामान्य होने के बाद वहां एक सामुदायिक रसोई का निर्माण शुरू करने की योजना बना रही है, जहां अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों को लंगर मिलेगा। इस रसोई को राम रसोई कहा जाएगा।
विज्ञापन
कुणाल ने बताया कि इस साल जनवरी में ट्रस्ट ने माता सीता के जन्म स्थान सीतामढ़ी में एक सीता रसोई की शुरुआत की थी, जहां भक्तों को लंगर की व्यवस्था रहती है। उन्होंने कहा, हनुमान जी भगवान श्रीराम के सेवक थे और अब जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनेगा, तब महावीर मंदिर ट्रस्ट वहां सेवा देते हुए राम भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
अभी अयोध्या में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ सख्ती है, जैसे ही हालात सामान्य होते हैं हम रसोई निर्माण का काम शुरू करेंगे। कुनाल पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें 1990 के दौर में अयोध्या में बतौर ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) तैनात किया गया था। वह अयोध्या पर दो किताबें, ‘अयोध्या रीविजिटेड’ और ‘अयोध्या : बियॉन्ड एड्यूस्ड एविडेंस’ लिख चुके हैं।
Trending Videos
अयोध्या में ब्रांड बनेगा ‘रघुपति लड्डू’
ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने कहा, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन करने आने वाले सभी भक्तों को रघुपति लड्डू दिया जाएगा। जिस तरह पटना में नैवैद्यम और तिरुपति में तिरुपति ब्रांड हैं उसी तरह अयोध्या में रघुपति लड्डू ब्रांड बनेगा। हम पटना की मिठास को अयोध्या तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा हनुमान और भगवान श्रीराम हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहेंगे।