फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hamari beti uska kal scheme

'हमारी बेटी उसका कल योजना' की भी घटेगी धनराशि

Tue, 29 Oct 2013 12:30 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
hamari beti uska kal scheme

सरकार ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना में मिलने वाली धनराशि घटाने जा रही है।

विज्ञापन


ऐसा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।

इसकी धनराशि 30 हजार के बजाय 20 हजार करने की योजना है।

सरकार चुनावी मौसम में किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती। इसलिए निर्धारित बजट में ही ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक बेटियों को लाभ देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

अल्पसंख्यक परिवारों की कक्षा 10 पास बेटियों को आगे की पढ़ाई या फिर उनकी शादी के लिए प्रदेश सरकार 30 हजार रुपये अनुदान देती है।

यहां आजादी के 66 बरस बाद जला पहला 'बल्ब'
विज्ञापन


इस योजना के तहत 36 हजार रुपये सालाना तक की आय वाले अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियां ही आवेदन कर सकती हैं।

योजना के लिए सरकार पहले से ही जिलेवार लक्ष्य निर्धारित करती है। इसके बाद जिलों से आवेदन आमंत्रित करती है।

अब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और इस योजना में लक्ष्य से काफी अधिक संख्या में आवेदन आ गए हैं। सरकार ने लक्ष्य 50 फीसदी बढ़ा दिया।

लेकिन फिर भी सभी को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। दरअसल, सरकार को लग रहा है कि इस योजना का लाभ जिसे नहीं मिलेगा वह सरकार से नाराज हो जाएगा।

वर्तमान व्यवस्था के तहत आवेदन करने वाले करीब 50 से 60 हजार छात्राएं इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी।

चुनावी मौसम में सरकार खासतौर पर अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहती। इसलिए उसने बीच का रास्ता निकाला है और योजना की धनराशि घटाकर 20 हजार करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि घटाने पर ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। अल्पसंख्यक विभाग के इस प्रस्ताव पर शीघ्र ही मुहर लगने की उम्मीद है।

सरकार ने 114 करोड़ रुपये बढ़ाए
प्रदेश सरकार ने हमारी बेटी उसका कल योजना का बजट भी पिछले वर्ष से 114 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है।

इस बार अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों को 350 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। इस वित्त वर्ष की शुरुआत में सरकार ने पहले 298.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था।

इसके तहत 99500 बेटियों को लाभ दिया जाना था। लेकिन सरकार ने एक बार फिर इस योजना में बजट बढ़ा दिया है। अब इसका बजट 350 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

अगर वर्तमान व्यवस्था के तहत 30 हजार रुपये बांटे गए तो इस बजट में 1.15 लाख बेटियों को ही लाभ मिलेगा।

अगर 20 हजार रुपये के हिसाब से बांटे जाएंगे तो सरकार इस पैसे से करीब 1.60 लाख बेटियों को योजना का लाभ दे देगी।

पिछले वर्ष का बजट देखा जाए तो 236 करोड़ रुपये ही सरकार ने वितरित किए थे। इसके तहत 78796 बेटियों को ही योजना का लाभ मिल सका था।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed