फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hallmarking

हॉलमार्किंग की व्यवस्था लागू, टर्नओवर 40 लाख से कम तो पंजीयन नहीं

Thu, 17 Jun 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
hallmarking
लखनऊ। सराफा बाजार में बुधवार से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू हो गई, पर सालाना 40 लाख रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों को नई व्यवस्था के तहत भारतीय मानक ब्यूरो में पंजीयन नहीं कराना पड़ेगा। साथ ही पुराने सोने के गहने के स्टॉक पर 31 अगस्त तक हॉलमार्किंग कराने की छूट से कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक पंकज अरोड़ा और राष्ट्रीय सचिव राजीव रस्तोगी ने बुधवार को बताया कि कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत के बाद बहुत समस्याओं का निराकरण हो गया है। जिन कारोबारियों का सालाना टर्नओवर 40 लाख से अधिक है, उनको ही हॉलमार्किंग के तहत पंजीयन कराने की जरूरत है। यहीं नहीं, जिन जिलों में अभी हॉलमार्किंग सेंटर नहीं हैं, वहां पर इस व्यवस्था को अभी लागू नहीं किया गया है। यानी सभी कारोबारियों को पूरी छूट दी गई है। उधर, लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि राजधानी में कुल 382 कारोबारियों ने हॉलमार्किंग के लिए पंजीयन कराए, जिसमें 100 से अधिक उनके संगठन के सदस्य हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए फीस नहीं
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी एवं महामंत्री प्रदीप कुमार अग्र्र्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने वार्ता में आश्वस्त किया कि भारतीय मानक ब्यूरो में पंजीयन के लिए फीस नहीं देनी पड़ेगी। यह अलग बात कि ये फीस सिर्फ 2000 रुपये थी। मगर कुंदन एवं पोलकी के गहनों को हॉलमार्किंग से मुक्त किए जाने से कारोबारियों को बहुत राहत मिली। नेताद्वय ने कहा कि कुंदन एवं पोलकी के गहनों की हॉलमार्किंग होना भी संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों से गुलजार रहे शोरूम
महानगर के अजय कुमार अग्रवाल, बंगलाबाजार के मनीष कुमार वर्मा बन्नू भैया, आलमबाग के रामकुमार वर्मा, चौक के आदीश कुमार जैन ने बताया कि हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू होने के पहलेे दिन सराफा शोरूम खरीदारों से गुलजार रहे। सहालग के चलते सोने, चांदी एवं डायमंड के गहनों की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों ने बताया कि बाजार खुलने के बाद बुधवार को पहली बार गहनों के खरीदार उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed