{"_id":"6949b02ff4ba89cd7d07c157","slug":"half-the-doctors-including-dr-d-himanshu-will-be-on-winter-vacation-from-the-25th-lucknow-news-c-13-lko1070-1527876-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 25 से डॉ. डी हिमांशु के साथ आधे डॉक्टर शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 25 से डॉ. डी हिमांशु के साथ आधे डॉक्टर शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे
विज्ञापन
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू में मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु समेत आधे डॉक्टर 25 दिसंबर से 15 दिन के शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद अन्य डॉक्टर 10 से 24 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे।
विभागाध्यक्ष प्रो. आतमजीत सिंह की ओर से इसका नोटिस जारी कर दिया गया है। पहले चरण में डॉ. डी हिमांशु, डॉ.अंबुज यादव, डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. अमित आनंद, डॉ. एमएल पटेल, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. कौसर उस्मान, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. एसके सोनकर, डॉ. हरीश गुप्ता अवकाश पर रहेंगे। दूसरे चरण में 10 से 24 जनवरी तक डॉ. वीरेंद्र आतम, डॉ. केके सावलानी, डॉ. एससी चौधरी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अजय कुमार पटवा, डॉ. दीपक भागचंदानी, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. महक लांबा, डॉ. मेधावी गौतम और डॉ. सतीश कुमार अवकाश पर रहेंगे।
विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार, डॉक्टरों को एक शिक्षक के रूप में एक महीने का सालाना अवकाश मिलता है। इलाज बाधित न हो, इसलिए डॉक्टर सर्दी और गर्मी में 15-15 दिन का अवकाश ले लेते हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार, अवकाश के दौरान मरीजों को समस्या न हो, इसलिए सभी यूनिट का संचालन होता रहता है। हर यूनिट के डॉक्टर बारी-बारी से छुट्टी पर जाते हैं। अगर किसी मरीज को किसी विशेष डॉक्टर को ही दिखाना है तो वे डॉक्टरों की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए ओपीडी आ सकते हैं। नियमित निगरानी में चल रहे मरीजों को पहले की तरह ओपीडी में आना होगा।