{"_id":"5d2e946b8ebc3e6cc5783193","slug":"hajj-pilgrims-vaccinated-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को आज लगेंगे टीके, सीखेंगे अरकान, राज्य मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को आज लगेंगे टीके, सीखेंगे अरकान, राज्य मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
Wed, 17 Jul 2019 08:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में बुधवार को दिमागी बुखार के टीके लगाने के साथ ही यात्रियों को हज के अरकान सिखाए जाएंगे।
इसके लिए मंगलवार दोपहर हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने हज हाउस पहुंचकर यात्रियों के रुकने के लिए चारों ब्लॉक ए, बी, सी और डी के कमरों और हॉल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि राजधानी से 21 जुलाई से यात्रियों का हज पर जाने का सिलसिला शुरू होगा।
निरीक्षण के दौरान मोहसिन रजा ने हज हाउस में बनाये गऐ मंच को अधिक व्यवस्थित करने के साथ ही यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में होने वाली ये चौथी हज यात्रा है।
सरकार हर साल यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। इस बार यात्रियों को हज हाउस में ही उड़ान के शिड्यूल की जानकारी मिलेगी।

सुबह 11 बजे से होगा प्रशिक्षण
राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि हज प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा जबकि टीकाकरण उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण तथा मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा दोपहर 2 बजे करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में यात्रियों को हज के दौरान क्या करना है और किन चीजों से बचना है इसकी जानकारी दी जाएगी।