{"_id":"67fa6d476b609122c4098763","slug":"hajj-first-flight-from-the-capital-from-april-29-encephalitis-vaccines-will-be-administered-from-april-15-k-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा: 29 अप्रैल से राजधानी से पहली उड़ान, 15 अप्रैल से लगाए जाएंगे दिमागी बुखार के टीके; जानिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा: 29 अप्रैल से राजधानी से पहली उड़ान, 15 अप्रैल से लगाए जाएंगे दिमागी बुखार के टीके; जानिए शेड्यूल
Sat, 12 Apr 2025 09:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:11 PM IST
सार
Hajj pilgrimage schedule: हज यात्रियों के लिए उड़ान का सिलसिला 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इससे पहले इन यात्रियों को दिमागी बुखार के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
हज यात्रा 2025।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज यात्रियों की उड़ानों का सिलसिला 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इससे पहले हज यात्रियों को 15 अप्रैल से दिमागी बुखार के टीके लगाए जाएंगे। हज कमेटी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को टीके उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश से हज के लिए करीब 13748 यात्रियों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी अरब रवाना किया जाना है। लखनऊ से रवाना होने के वाले हज यात्रियों के लिए राज्य हज कमेटी सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
रवानगी से पूर्व हज यात्रियों को दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस) के टीके लगवाना अनिवार्य है। ये टीके 15 अप्रैल से लगाए जाएंगे। टीकाकरण शिविर का आयोजन 17 अप्रैल तक रहेगा। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि टीकाकरण से छूटे यात्रियों के लिए अंतिम उड़ान 14 मई तक हज हाउस में टीके लगाने व्यवस्था रहेगी। पहले दिन 15 अप्रैल को कवर नंबर एक से 2500 तक, 16 अप्रैल को कवर नंबर 2501 से 5000 तक और 17 अप्रैल को कवर नंबर 5001 से 7000 तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन