{"_id":"69e82b34878268e6fc04fcd4","slug":"hajj-2026-first-flight-from-today-427-pilgrims-to-fly-simultaneously-from-lucknow-on-flynas-airlines-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा 2026: पहली उड़ान आज से, एक साथ 427 यात्री फ्लाईनास एयरलाइंस से लखनऊ से भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा 2026: पहली उड़ान आज से, एक साथ 427 यात्री फ्लाईनास एयरलाइंस से लखनऊ से भरेंगे उड़ान
Wed, 22 Apr 2026 07:28 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:28 AM IST
सार
Hajj 2026: हज यात्रा के लिए उड़ान भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। हज-2026 के तहत पहली उड़ान बुधवार (22 अप्रैल) को अपराह्न 2:20 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी से हज-2026 के तहत पहली उड़ान बुधवार (22 अप्रैल) को अपराह्न 2:20 बजे रवाना होगी। फ्लाईनास एयरलाइंस की इस उड़ान से 427 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जाएंगे। इनमें 222 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
इस उड़ान में सबसे अधिक 278 यात्री कानपुर नगर से, 59 यात्री लखनऊ से तथा दो यात्री असम के भी शामिल हैं। हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रदेश हज कमेटी की ओर से तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर भी साथ भेजे जा रहे हैं। हज हाउस में यात्रियों को विदाई देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुस्लिम धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, खानपान और यात्रियों को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बताया कि हज यात्रियों और उनके सहयोगियों के लिए बैठने, कूलर और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कमरों को वातानुकूलित किया गया है। सरकार की ओर से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।