फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haj travellers will get branded bag.

Haj Yatra: हज यात्रियों को दिए जाएंगे ब्रांडेड बैग, अदा करने होंगे साढ़े पांच हजार रुपये

Fri, 27 May 2022 02:38 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 May 2022 02:38 PM IST
सार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों को अपना सामान ले जाने के लिए मानक तय किए हैं। इसके लिए उन्हें बाजारों में भटकने के बजाय जिलों में शिविर लगाकर बैग मुहैया कराने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Haj travellers will get branded bag.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश से हज के लिए जाने वाले यात्रियों को जिलों में शिविर लगाकर ब्रांडेड बैग मुहैया कराए जाएंगे। बैग लेने के लिए हज यात्रियों को कवर हेड के साथ पासपोर्ट की फोटो कॉपी लाना जरूरी होगा।

विज्ञापन


दरअसल, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों को अपना सामान ले जाने के लिए मानक तय किए हैं। इसके लिए उन्हें बाजारों में भटकने के बजाय जिलों में शिविर लगाकर बैग मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। हालांकि, इसके एवज में हज यात्रियों से 5500 रुपये वसूले जाएंगे। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि प्रत्येक हज यात्री को एक बॉक्स मिलेगा जिसमें दो बैग होंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक बैग में बैग टैग व पांच साल का वारंटी कार्ड होगा। उन्होंने बताया कि बैग लेने के लिए कवर हेड के साथ पासपोर्ट की फोटो कॉपी अवश्य लाना होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया से कवर हेड के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त रेफरेंस आईडी व बैगेज वितरण कंपनी से मिले ओटीपी को भी उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा के लिए अपडेट कराएं पैन नंबर
हज कमेटी के सचिव ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रत्येक हज यात्री को मिलने वाली विदेशी मुद्रा के लिए पैन नंबर अपडेट कराना जरूरी किया है। प्रत्येक हज यात्री को 2100 सऊदी रियाल उड़ान स्थल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने  हज यात्रियों से पैन नंबर अपडेट कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed