{"_id":"62a11213b4e8a75700471543","slug":"haj-pilgrims-in-saudi-arabia-will-be-able-to-do-shopping-without-worry-will-not-have-to-worry-about-foreign-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Yatra : सऊदी अरब में हज यात्री बेफिक्र कर सकेंगे खरीदारी, विदेशी मुद्रा के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haj Yatra : सऊदी अरब में हज यात्री बेफिक्र कर सकेंगे खरीदारी, विदेशी मुद्रा के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
Thu, 09 Jun 2022 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मोहम्मद इरफान, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:02 AM IST
सार
हज यात्रियों के बेफिक्र सफर और खरीदारी के लिए भारतीय मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलने की व्यवस्था हज हाउस में ही की गई है। प्रत्येक यात्री यहां 10 हजार डालर यानी करीब 7 लाख 60 हजार रुपये को सऊदी रियाल में बदलवा सकता है।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में हज यात्रियों को खरीदारी करने के लिए विदेशी मुद्रा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हज यात्रियों के बेफिक्र सफर और खरीदारी के लिए भारतीय मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलने की व्यवस्था हज हाउस में ही की गई है। प्रत्येक यात्री यहां 10 हजार डालर यानी करीब 7 लाख 60 हजार रुपये को सऊदी रियाल में बदलवा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया देश भर से हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए 2100 सऊदी रियाल खर्च के लिए मुहैया कराती है। हालांकि ये रियाल हज यात्रियों से लिए किए जाने वाले हज खर्च की धनराशि में पहले ही जोड़ लिया जाता है।
विज्ञापन
यूपी से हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को 2100 रियाल देने की जिम्मेदारी बाम्बे मर्केंटाइल बैंक को दी गई है। बैंक ने हज यात्रियों को सऊदी रियाल वितरित करने के लिए हज हाउस के मुख्य हॉल में काउंटर खोला है। यहां पर हज यात्रियों के पासपोर्ट व टिकट देखकर रियाल वितरित किए जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी नूर आजमी ने बताया कि बैंक ने हज यात्रियों को करेंसी एक्सचेंज की सुविधा दी है।
विज्ञापन
हज यात्री 10 हजार डालर के बराबर की रकम के बदले सऊदी रियाल ले सकते हैं। वर्तमान समय में एक डालर की विनिमय दर करीब 76 रुपये है। ऐसे में प्रत्येक हज यात्री अधिकतम 7 लाख 60 हजार रुपये तक की मुद्रा को सऊदी रियाल बदलाव सकता है।
बुधवार को 278 हज यात्री मदीना रवाना
हज यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को 278 हज यात्रियों को दोपहर 3.25 बजे उड़ान संख्या एसवी 5737 से मदीना के लिए रवाना किया गया। हज कमेटी सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों के ग्रुप में 156 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।