फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Had seen the method of suicide by nitrogen on YouTube

Lucknow News: यूट्यूब पर देखा था नाइट्रोजन से आत्महत्या का तरीका

Fri, 31 May 2024 05:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Had seen the method of suicide by nitrogen on YouTube
लखनऊ। मैंने यू-ट्यूब पर खुदकुशी करने के तरीके सर्च किए...जिसमें कई तरीके देखे...अधिकतर तरीके ऐसे थे जिनसे मौत बेहद दर्दनाक होती..। तभी नाइट्रोजन से किस तरह आत्महत्या की जा सकती है, ये देखा। फिर यही तरीका अपना रहा हूं। ये इसलिए..ताकि मौत आसान हो।
विज्ञापन

हैरान करने वाले तरीके से खुदकुशी करने को लेकर सिद्धार्थ ने ये बातें सुसाइड नोट में लिखी हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक उसने इसके अलावा दो और तरीके से सुसाइड करने के बारे में सर्च किया, जिसमें पहला था जहर खाकर और दूसरा था फांसी लगाकर।
विज्ञापन

ये भी पता करने की कोशिश की कि किसमें कितना वक्त लगेगा, किसमें कितनी तकलीफ होगी और खुदकुशी के बाद शरीर पर क्या असर पड़ेगा। नाइट्रोजन से खुदकुशी के बारे में सर्च करने पर जब पता चला कि महज 40-50 सेकंड में ही मौत हो जाएगी, तो उसने यही तरीका जान देने के लिए तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जे में लिया मोबाइल
स्थानीय पुलिस ने सिद्धार्थ का मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस उसके साथ रहने वाली महिला मित्र से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करेगी। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी फोरेंसिक जांच की जाएगी। पुलिस तफ्तीश कर पता करेगी कि खुदकुशी की वजह कोई शख्स तो नहीं? अगर इससे संबंधित कोई साक्ष्य मिलते हैं तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।


खुदकुशी की वजह गंभीर बीमारी या फिर कोई और कारण
पुलिस को सिद्धार्थ के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा गंभीर बीमारी की वजह से परेशान चल रहा था। अब सवाल है कि क्या खुदकुशी करने के पीछे यही बीमारी है। या फिर कोई और कारण। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ये स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed