फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Had reached Pune with the intention of murder, don't know from where he took the pistol

Lucknow News: हत्या के इरादे से ही पहुंचा था पुणे, पिस्टल कहां से ली पता नहीं

Wed, 31 Jan 2024 04:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Had reached Pune with the intention of murder, don't know from where he took the pistol
लखनऊ। पुणे में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर वंदना द्विवेदी की हत्या में अहम खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाला उनका प्रेमी ऋषभ निगम हत्या करने के इरादे से ही लखनऊ से पुणे पहुंचा था। साजिश के तहत वह वंदना को लॉज में ले गया और फिर गोलियां बरसा दी थीं। अब तक ये पता नहीं चल सका कि आखिर उसे पिस्टल किसने और कहां मुहैया कराई। पुणे पुलिस इसको लेकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से गोंडा निवासी वंदना द्विवेदी (26) पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। वह पुणे में इंफोसिस में कार्यरत थीं। लंबे समय से उनका परिवार इंदिरानगर सेक्टर-11 में रह रहा है। जानकीपुरम विस्तार निवासी ऋषभ निगम से वंदना का प्रेम प्रसंग था। 27 जनवरी की रात ऋषभ पुणे के एक लॉज में वंदना के साथ था। इसी दौरान वह वंदना को पिस्टल से तीन गोलियां मारकर भाग गया था। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वंदना कुछ वक्त से ऋषभ से दूरी बना रही थीं जबकि वह उनके पीछे पड़ा था। कुछ दिन पहले फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया था। तभी उसने हत्या करने की ठानी थी। इसी इरादे से वह 25 जनवरी को पुणे पहुंचा था। पुलिस ये भी पता कर रही है कि आखिर ऋषभ को पिस्टल कहां से मिली। आशंका है कि वह पिस्टल भी लखनऊ से ही खरीदकर ले गया। अगर ऐसा है तो उसने कई जगह की सुरक्षा को भी मात दी। पुणे पुलिस इस पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed