फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Had Priyanka contested elections from Varanasi, Modi would have lost: Rahul

प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती तो हार जाते मोदी : राहुल

Wed, 12 Jun 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Had Priyanka contested elections from Varanasi, Modi would have lost: Rahul
भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार सभा को संबोधित करते राहुल गांधी और साथ में प्रियंका गांधी व के - फोटो : स्रोत-कांग्रेस कार्यालय
रायबरेली। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली पहुंचे। यहां राहुल ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं। अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते। यह सब अहंकार से नहीं कह रहा हूं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के विजन को जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाऊस में आयोजित कार्यकर्ता आभार समारोह में राहुल और प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी का आभार जताया। राहुल ने कहा कि हम हिंसा, नफरत नहीं चाहते हैं। आने वाले समय में सच्चे मुद्दे उठाए जाएंगे। हिंदुस्तान की जनता ने देश को नया विजन दिया है। इसी नए विजन के कारण प्रधानमंत्री को माथे से संविधान की किताब को लगाना पड़ा। आपको याद होगा कि नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि मैं काम नहीं करता हूं। मुझे काम करने के लिए भगवान ऑर्डर देते हैं, लेकिन आपने उनसे काम कराना शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान ने मैसेज भेजा है कि नफरत, हिंसा मुझे नहीं चाहिए। मुझे मोहब्बत की दुकान चाहिए। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता ने इंडिया गठबंधन यानी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को मजबूत बनाया है। ये जहां नफरत फैलाते हैं, वहां हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है। अमेठी की जनता से भी कहना चाहता हूं कि मैं रायबरेली का सांसद हूं, लेकिन जो विकास रायबरेली में होंगे, वही विकास अमेठी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश महासचिव आराधना मिश्रा, अमेठी सांसद केएल शर्मा मौजूद रहे।
अयोध्या की जनता ने दिया उपेक्षा का जवाब
राहुल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर बनवाया, लेकिन उसके शुभारंभ के मौके पर एक गरीब व्यक्ति नहीं था। किसान, पिछड़ा, दलित नहीं थे। आदिवासी राष्ट्रपति भी नहीं थीं। अडानी, अंबानी के अलावा पूरा बाॅलीवुड था। इस उपेक्षा का जवाब अयोध्या की जनता ने दिया है।
बेरोजगारी, महंगाई व किसानों के उठाए जाएंगे मुद्दे
आने वाले समय में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, मजदूरों के मुद्दे उठाए जाएं। गरीबों की मदद करने की राजनीति हो। उन्होंने कहा कि संसद में उनकी सेना बैठी हुई है। इस बार कोशिश रहेगी कि अग्निवीर योजना को रद्द कराएंगे, क्योंकि इतनी शक्ति आपने दे दी है। आपने राजनीतिक विजन नहीं दिया है, बल्कि वोट दिया है। रायबरेली के हर व्यक्ति ने वोट दिया है। इस बात को हम जिंदगी भर नहीं भूलने वाले हैं।
प्रियंका को लगाया गले, दिया धन्यवाद
राहुल ने प्रियंका को गले लगाया और कहा कि मेरी बहन ने चुनाव में बड़ी मेहनत की। दो घंटे सोकर चुुनाव में काम किया। मैं बहन को दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्हीं की वजह से चुनाव में जीत मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं का राहुल ने आभार जताया। राहुल के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

रायबरेली से हमारे परिवार का 100 साल पुराना रिश्ता
राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अहंकार के शिकार नहीं होंगे। रायबरेली से हमारा पारिवारिक रिश्ता है। राजनीति में सबसे पुराना रिश्ता रायबरेली से हमारा है। यह रिश्ता 100 साल पहले किसानों के बीच से शुरू हुआ था। उस दौरान भी बदलाव रायबरेली के किसानों और युवाओं ने किया था। इस बार भी आपने फिर से वही काम किया है।
बदली देश की राजनीति
सपा-कांग्रेस गठबंधन की सफलता पर राहुल गांधी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में जो माहौल बनाया, उसने पूरे देश की राजनीति बदल दी है। आने वाले समय में और मजबूत होकर काम करना है।


पूरे पांच साल रायबरेली में होगा काम : प्रियंका
समारोह में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत हुई है। पूरे देश में अवध से संदेश भेजा गया है। पूरा देश आपकी तरफ देख रहा है। जब मैं इस बार चुनाव के लिए आईं तो सभी दो से तीन घंटे सोए और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। इसका नतीजा है कि रायबरेली में जीत हुई। पूरे पांच साल रायबरेली में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed