फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Guilty officers should be punished in poisonous wine case says Mayawati.

जहरीली शराब से मौत मामले में दोषी अफसरों पर भी सख्त कार्रवाई हो: मायावती

Tue, 24 Nov 2020 04:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Nov 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Guilty officers should be punished in poisonous wine case says Mayawati.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जहरीली शराब से मौतों के मामले में दोषी अफसरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी में जहरीली शराब पीने से गरीबों की मौत व परिवारों के उजड़ने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जो अति-दुःखद है। प्रयागराज की ताजा घटना में भी अनेक लोगों की मौत के बाद सरकारी कार्रवाई उचित है किन्तु इस समस्या के समाधान हेतु दोषी अफसरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

 

इसके पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सत्ता के संरक्षण में दोगुनी रफ्तार से चल रहा है। अब तक दर्जनों लोग जहरीली शराब पीकर जान गंवा बैठे हैं। शराब माफियाओं के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि वे सरकारी कायदे कानून को ठेंगा दिखाते हुए तस्करी व अवैध शराब की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed