फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GSTN advises traders firms whose registration has been cancelled should not be worried about return notices

UP News: पंजीकरण निरस्त करा चुकी फर्में रिटर्न के नोटिस से न हों परेशान, पढ़ें GSTN की कारोबारियों को सलाह

Mon, 21 Jul 2025 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

GSTN ने कारोबारियों को सलाह दी है कि पंजीकरण निरस्त करा चुकी फर्में रिटर्न के नोटिस से परेशान न हों। इसको लेकर GSTN ने पूरी स्थिति साफ की है। 

विज्ञापन
GSTN advises traders firms whose registration has been cancelled should not be worried about return notices
जीएसटी संग्रह - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

एक साल पहले अपना पंजीकरण निरस्त कर चुकी ऐसी फर्में जिन्होंने समाधान योजना का लाभ लिया था, उन्हें इस वित्त वर्ष में भी नोटिस जारी हो रही है। यह नोटिस सालाना रिटर्न न जमा करने को लेकर है। कारोबारी इस संबंध में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। हालांकि, जीएसटीएन की टीम इस समस्या को दूर कर रही है। कारोबारियों को सलाह दी गई है कि वे नोटिस से परेशान न हों। इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, समाधान योजना अपनाने वाली कुछ फर्में जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूर्व ही अपना पंजीयन निरस्त करा दिया था, उन्हें वर्ष 2024-25 में वार्षिक रिटर्न दाखिल न किए जाने के संबंध में जीएसटी पोर्टल से ऑटो नोटिस जारी हो गए हैं। इस त्रुटि के संबंध में जीएसटी नेटवर्क ने बताया कि यह तकनीकी समस्या अन्य राज्यों में भी सामने आई है। 

विज्ञापन

नोटिस मिला है तो इसका संज्ञान न लें

इसका निराकरण तकनीकी टीम कर रही है। विभाग ने कहा कि ऐसे करदाता जिन्होंने समाधान योजना अपनाई थी और उनका पंजीयन पूर्व में ही निरस्त हो चुका है, उन्हें यदि वर्ष 2024-25 में जीएसटी आर-4 दाखिल न करने का नोटिस मिला है तो वे इसका संज्ञान न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed