फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grp and rpf shows careless in a theft matter action from twitter

बैग चोरी पर जीआरपी ने उड़ाया मजाक, ट्वीट पर हुई कार्रवाई

Fri, 05 Feb 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Feb 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
grp and rpf shows careless in a theft matter action from twitter

महानगर निवासी एमटेक की छात्रा निधि वर्मा का बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ जंक्शन के पूछताछ केंद्र से बैग चोरी चला गया। यही नहीं, जब पीड़िता शिकायत लेकर आरपीएफ व जीआरपी थाने गई तो वहां उसका मजाक उड़ाया गया।

विज्ञापन


इस बीच उसकी ट्रेन छूट गई और देर शाम काठगोदाम स्टेशन पहुंच सकी। ट्वीट के जरिए शिकायत रेल मंत्रालय को हुई तो जाकर बरेली में रिपोर्ट लिखी गई।

जानकारी के मुताबिक, निधि वर्मा हल्द्वानी से एमटेक कर रही है। बृहस्पतिवार को उसका रिजर्वेशन लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस (15403) के डी-2 कोच में था। सुबह आठ बजे वह स्टेशन पहुंच गई, लेकिन गाड़ी लेट थी।
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने के दौरान किसी शातिर ने उसका बैग उड़ा दिया। बैग में पर्स के अलावा दस्तावेज व अन्य जरूरी सामान था। परेशान निधि आरपीएफ थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी देते हुए सीसीटीवी फुटेज देखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरपीएफ सिपाहियों ने उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। बाद में कंट्रोल रूम में किसी के न होने की बात कही। इसके बाद निधि जीआरपी थाने गई तो वहां भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न होने की बात कही गई।

रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर उसे बैग ढूंढने की सलाह देकर टरका दिया गया। इस बीच निधि की ट्रेन छूट गई। पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसने अपने भाई राघवेंद्र वर्मा को दी। राघवेंद्र ने ट्वीट के जरिए मामले की शिकायत रेल मंत्रालय से की।


रेल मंत्रालय ने डीआरएम आलोक सिंह से जवाब मांग लिया। उन्होंने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इधर, निधि त्रिवेणी एक्सप्रेस से बरेली चली गई। उसके मोबाइल पर फोन करके रेल अफसरों ने संपर्क साधा और बरेली में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed