फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Groom will change in a marriage in up

मंडप में बदल गया दूल्हा, अधेड़ को देखकर भड़की दुल्हन

Sun, 19 Apr 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,दानगंज
ब्यूरो/अमर उजाला,दानगंज Updated Sun, 19 Apr 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
Groom will change in a marriage in up

जिस लड़के से शादी तय हुई मंडप में उसके बड़े भाई को देखकर नाबालिग दुल्हन भड़क गई। शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं। इसके बाद भी किशोरी ने हिम्मत दिखाई और शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार की रात का चोलापुर के दानगंज इलाके का है। लंबी पंचायत के बाद शनिवार की सुबह किशोरी की शादी सही लड़के से हुई। वहीं नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी के शिकायत न करने पर बिना कार्रवाई किए लौट गई।
विज्ञापन


चोलापुर के रहने वाले रिक्शा चालक ने अपनी 15 साल की बेटी की शादी हरदोई में रहने वाले 25 वर्षीय युवक से तय की थी। शुक्रवार की रात बारात लड़की के घर आई। पूरे बाजे-गाजे के साथ रस्में शुरू हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदूरदान में दुल्हन को नजर आया अधेड़ दूल्हा

Groom will change in a marriage in up

सिंदूरदान के समय लड़की ने जब लड़के का चेहरा देखा तो वह भड़क गई। दूल्हा लड़के का बड़ा भाई था जिसकी उम्र करीब चालीस साल है। इसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। रात भर पंचायत चलती रह लेकिन लड़की शादी को तैयार नहीं हुई।

शनिवार की सुबह आखिरकार लड़की की शादी सही लड़के से हुई। मामले में एसओ चोलापुर पवन उपाध्याय ने लड़की के नाबालिग होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि शादी के समय विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed