फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   groom died on wedding day

शादी के दिन ही मर गया दूल्हा, छाया मातम

Tue, 21 Apr 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कमलापुर (सीतापुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कमलापुर (सीतापुर) Updated Tue, 21 Apr 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
groom died on wedding day

बारात की तैयारियों में जुटे दूल्हे को मंगलवार दोपहर करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के समय वह घर आए मेहमानों के लिए पंडाल में पंखा लगा रहा था। घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

कमलापुर के कसमंडा निवासी श्रीकांत (24) पुत्र प्रमोद की मंगलवार को ही बारात जानी थी। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था।

घर पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेहमानों के लिए घर के पास ही पंडाल लग रहा था। इस बीच श्रीकांत पंडाल में पंखा लगाने लगा।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं

groom died on wedding day
पंडाल में पंखा लगाते समय उसे जबरदस्त करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। परिवारीजन उसे कमलापुर सीएचसी ले गए जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि प्रमोद के पांच बेटे हैं, जिनमें श्रीकांत चौथे नंबर पर था।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बारात की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी लड़की वालों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed