फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   groom arrange helicopter for marriage attraction for rural people

रायबरेली : दूल्हे ने दुल्हन लाने के लिए हेलीकाप्टर को बनाया डोली, देखने उमड़े ग्रामीण

Sat, 23 Feb 2019 10:47 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 23 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
groom arrange helicopter for marriage attraction for rural people
हेलीकाप्टर से आया दूल्हा - फोटो : amar ujala
रायबरेली के इन्हौना में सेहरा बांधकर दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए उड़नखटोले से पहुंचा। हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे को देखने दूरदराज से लोग पहुंचे। अहमदाबाद के गांव पूरे जहान निवासी सलमान की शादी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्र होने के चलते चुनाव में तो हेलीकॉप्टरों का आना-जाना रहता है, लेकिन इस क्षेत्र का यह पहला मामला है, जिसमें दूल्हे ने दुल्हन लाने के लिए हेलीकॉप्टर को डोली बनाया हो। शनिवार को सुबह 11 बजे अमेठी जिले के इन्हौना-तिलोई मार्ग पर स्थित गांव पूरे जहान के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा।  
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए ही सही, लेकिन प्रशासनिक अमला भी इस शादी का गवाह बना। इसीलिए फुरसतगंज, जायस, मोहनगंज, शिवरतनगंज थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। दूल्हे के साथ उड़नखटोले पर पांच लोग सवार थे और सलमान अपनी दुल्हन नगमा को विदा कराकर लाने के लिए जगदीशपुर के गांव सिधियांवा के लिए उड़ गए। इस दृश्य को देखने के लिये काफी दूर-दूर से लोग एकत्र हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed