{"_id":"69a4a78e95e2f2a9850d522e","slug":"grand-travel-fair-trend-shown-for-visiting-europe-japan-and-vietnam-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1628899-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रैंड ट्रैवल मेले में कई परिवारों ने बुक किए पैकेज, रत्ना श्रीवास्तव ने जीती मुफ्त गोवा ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रैंड ट्रैवल मेले में कई परिवारों ने बुक किए पैकेज, रत्ना श्रीवास्तव ने जीती मुफ्त गोवा ट्रिप
Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
सार
अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां यूरोप, जापान, वियतनाम, कैलाश मानसरोवर, चारधाम और गोवा जैसे पैकेजों पर खास रुचि दिखी। लकी ड्रॉ में इंदिरा नगर की रत्ना श्रीवास्तव ने मुफ्त तीन दिन की गोवा ट्रिप जीती।
विज्ञापन
ग्रैंड ट्रैवल मेले में जानकारी लेते परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला और थॉमस कुक की ओर से रविवार को हजरतगंज स्थित राणा प्रताप मार्ग के होटल फॉर्च्यून में आयोजित ग्रैंड ट्रैवल मेला में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में लखनवियों ने विदेश यात्रा के लिए यूरोप, जापान और वियतनाम में खास रुचि दिखाई। घरेलू पर्यटन में कैलाश मानसरोवर और चारधाम यात्रा का आकर्षण देखने को मिला।
मेले के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में इंदिरा नगर निवासी रत्ना श्रीवास्तव ने मुफ्त गोवा ट्रिप जीती। थॉमस कुक के असिस्टेंट मैनेजर चेतन द्विवेदी ने बताया कि रत्ना श्रीवास्तव ने यूरोप यात्रा भी बुक कराई है और लकी ड्रॉ में उन्हें तीन दिन की मुफ्त गोवा यात्रा का पुरस्कार मिला, जिसमें वह अपने पति के साथ भ्रमण कर सकेंगी।
विज्ञापन
राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल में आयोजित ग्रैंड ट्रैवल मेला में जानकारी लेते परिवार। -संवाद
मेले में 40 से अधिक परिवारों ने भाग लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटन पैकेजों की जानकारी ली तथा विशेषज्ञों से परामर्श किया। ट्रेंडिंग हॉलिडे पैकेज के तहत यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और डिज्नी एडवेंचर क्रूज को लेकर लोगों ने विशेष पूछताछ की।
घरेलू और आध्यात्मिक पर्यटन में असम-मेघालय, केरल, हिमाचल प्रदेश, अंडमान, कश्मीर, भूटान और श्रीलंका के साथ हेलीकॉप्टर सुविधा वाली कैलाश मानसरोवर और चारधाम यात्रा में यात्रियों ने खास दिलचस्पी दिखाई। 70 हजार रुपये तक की छूट मिलने के कारण कपल्स ने हॉलिडे बुकिंग में उत्साह दिखाया।
1.7 लाख रुपये से शुरू यूरोप पैकेज
आयोजकों के अनुसार यूरोप हॉलिडे पैकेज की शुरुआत 1.7 लाख रुपये से की गई है। हॉलिडे पर हॉलिडे मुफ्त जैसी विशेष डील भी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे ग्राहक सहायता, अतिरिक्त ट्रिप प्रोटेक्शन और आसान रीशेड्यूलिंग व कैंसलेशन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेले में आए परिवारों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया और आकर्षक पुरस्कार भी जीते।