फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grand fair will be organized at Jhulelal Vatika in Lucknow Sindhi people demanded construction of welcome gate

Lucknow News: झूलेलाल जयंती पर लगेगा भव्य मेला, महापौर से मिले सिंधी समाज के लोग; स्वागत द्वार बनाने की मांग

Thu, 20 Mar 2025 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। 100 से जायदा प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। ढोल नगाड़ों की थाप पर सिंधी समाज के लोग झूमते गाते आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
grand fair will be organized at Jhulelal Vatika in Lucknow Sindhi people demanded construction of welcome gate
महापौर से मिले सिंधी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में 30 मार्च को झूलेलाल वाटिका में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। चेट्टी चंद मेला कमेटी के लोग तैयारियों में जुटा है। इसे लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने महापौर से मुलाकात की। उन्होंने मेला परिसर में स्वागत द्वार लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारी महापौर सुषमा खर्कवाल से मिले। सभी ने भगवान झूलेलाल जयंती से पहले ही झूलेलाल वाटिका पर स्वागत द्वार बनाए जाने की गुजारिश की। पिछले दिनों नगर निगम की कार्यकरणी की बैठक में भगवान झूलेलाल जी का स्वागत द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। समाज के लोग इसे जल्द बनाए जाने की मांग को लेकर महापौर से मिले। 

विज्ञापन

संतों एवं महापुरुषों की तस्वीरें लगाई जाएंगी

प्रवक्ता ने बताया कि इस बार मेले में मुंबई से म्यूजिकल ग्रुप जतिन उदासी को बुलाया गया है। भगवान झूलेलाल जी के भक्ति गीतों पर प्रस्तुति होगी। मेले में सिंधी स्वादिष्ट व्यंजनों के सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे। खास बात यह रहेगी कि लोग सिंधी भाषा में सामान की खरीददारी कर सकेंगे। मेले में भगवान झूलेलाल जी की बड़ी प्रतिमा के साथ-साथ संतों एवं महापुरुषों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इससे सिंधी युवा पीढ़ी को अपने संतों व महापुरुषों के दर्शन के साथ जानकारियां मिल सकेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से निकलेगी शोभा यात्रा

शोभा यात्रा वीपी रोड शिव शांति आश्रम से शुरू होकर सिंगार नगर, आलमबाग, मवैया, चारबाग नाका हिंडोला, गणेशगंज, फतहगंज, अमीनाबाद, नजीराबाद, कैसरबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज में सिंधी प्रतिष्ठानों पर रुकेगी। 

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी, संगठन के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, सतेंद्र भावनानी, सिंधी अकादमी के नानक चंद लखमानी, इंदर कालाणी, राजू जसवानी, अशोक चांदवानी, किशन चंद बाबानी, राम बालानी, एसएस मध्यान, संतराम चंदवानी, सूरज जसवानी, राजा राम भावनानी, हंसराज राजपाल, सतीश लखमानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed