फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grand alliance in uttar pradesh.

यूपी में महागठबंधन: सीटों पर फंसा पेंच, कांग्रेस की नजर डिप्टी सीएम पद पर

Thu, 19 Jan 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
grand alliance in uttar pradesh.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

सपा की कांग्रेस और रालोद के बीच गठबंधन की गुत्थी बुधवार को भी नहीं सुलझ पाई। सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंस जाने के कारण गठबंधन की घोषणा बृहस्पतिवार के लिए टाल दी गई। इसी के चलते सपा ने अपने प्रत्याशियों की नई सूची भी जारी नहीं की।

विज्ञापन


सपा महासचिव रामगोपाल ने कांग्रेस नेताओं से कहा है कि वे अपने खाते से ही रालोद को सीटें दें। सपा का कहना है कि हमारा रालोद से सीधा गठबंधन नहीं है।

सपा ने कांग्रेस को 100 सीटें देने की पेशकश की है। सपा के रुख को देखते हुए अभी तक ज्यादा सीट मांगने वाली रालोद के रुख में भी नरमी आई है। वहीं, नीतीश कुमार के जनता दल (यू) के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन

सपा की शर्त : कांग्रेस को 100 सीटें, उसी में रालोद का भी हिस्सा

grand alliance in uttar pradesh.

सपा कांग्रेस को 100 सीटें देने को कहा है। कांग्रेस को इसी में से रालोद को भी सीटें देनी होगी। रालोद 30 सीटें मांग रहा है। हालांकि संभावना है कि वह 25-26 सीटों पर तैयार हो सकता है।

3 सिटिंग सीट चाहता है रालोद
रालोद सपा की तीन सिंटिंग सीट सिवाल खास (मेरठ), सादाबाद (हाथरस) और बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) पर अपने प्रत्याशी उतारना चाहता है। सपा तैयार नही है।

एक सिटिंग विधायक की सीट बदलने और शेष दोनों सीटों में एक छोड़ने का फॉर्मूला पेश किया गया है। अभी इस पर अखिलेश की मुहर नहीं लगी है।

कांग्रेस मांग सकती है डिप्टी सीएम का पद

grand alliance in uttar pradesh.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसने के चलते सपा-कांग्रेस-रालोद में गठबंधन के एलान को लेकर देरी हो रही है। सपा कांग्रेस व रालोद के लिए ज्यादा मुट्ठी खोलने को तैयार नहीं है। सपा के कड़े रुख से कांग्रेस भी दबाव में आई है।

मगर, पार्टी के शीर्ष स्तर पर सपा से उप मुख्यमंत्री पद की मांग की भी चर्चा है। पार्टी को अगर इस पद का भरोसा दिया जाता है तो वे अपनी मांग को हल्की कर सकती है।

दरअसल चुनाव आयोग में साइकिल की जंग जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के हौंसले बुलंद है। वे कांग्रेस के साथ अपनी शर्तों पर गठबंधन करना चाहते हैं।

सपा ने पहले 100 से 125 सीट देने के संकेत दिए थे, लेकिन बुधवार को उसने थोड़ी सख्ती दिखाई। सीटों के तालमेल को लेकर रामगोपाल का रुख काफी सख्त हो गया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थी। उसके उम्मीदवार 31 सीटों पर दूसरे नंबर रहे थे। सपा का कहना है कि अगर इस फॉर्मूले को माना जाए तो कांग्रेस सिर्फ  60 सीटों की हकदार बनती है। फिर भी हम ज्यादा सीट दे रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस ‌किस आधार पर दें 100 सीटें

grand alliance in uttar pradesh.

सपा नेताओं का कहना है कि उसके पास 228 विधायक हैं। 12 निर्दलीय विधायक भी साथ हैं। ऐसे में उनकी अकेले 240 सिटिंग सीटों पर दावेदारी बनती है। ऐसे में वे कैसे कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें दे सकते हैं।

अखिलेश से मिले रामगोपाल
सीटों के बंटवारे पर चल रही बातचीत के बीच सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के आवास पर जाकर उनसे लंबी बातचीत की। उनसे सीट-टू-सीट चर्चा की।

कांग्रेस व रालोद को दी जाने वाली सीटों को चिह्नित किया। अपने प्रत्याशियों की सूची को भी अंतिम रूप दिया। माना जा रहा है कि गठबंधन व सपा प्रत्याशियों का एलान बृहस्पतिवार को किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed