फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram pradhan murdered a girl in bahraich for filing eve teasing case against his family.

बहराइच: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज प्रधान ने लड़की की गला रेतकर की हत्या

Sun, 28 Jun 2020 06:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Gram pradhan murdered a girl in bahraich for filing eve teasing case against his family.
मामले के जांच करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : amar ujala

बहराइच के विशुनापुर गांव में शनिवार की रात दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया गया। ग्राम प्रधान ने परिवार के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज होकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। एसपी ने टीम के साथ गांव का दौरा किया है।

विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत विशुनापुर गांव निवासी संकरानी (16) पुत्री सुभाष कुमार के साथ छह दिन पूर्व छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात में ग्राम प्रधान इब्राहिम के भतीजे छोटकऊ को नामजद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे ग्राम प्रधान नाराज चल रहा था।
विज्ञापन


पिता सुभाष ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी को शनिवार की रात ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगी ओमप्रकाश व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। इसके बाद पास ही स्थित एक बाग में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसपी विपिन मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने मां-बाप के साथ ही घर के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घर के पास मिले कपड़े

किशोरी के कपड़े घर के पास एक घूर के ढेर पर मिले हैं। किशोरी के कपड़ों के पास से एक रस्सी भी मिली है। वहां पर कुछ जलाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

तो हो चुकी थी शादी
किशोरी अभी बड़ी नहीं हुई थी। इसके बाद भी पिता द्वारा उसकी शादी कर दी गई थी। शादी दरगाह थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed