{"_id":"61d8a2cd44254d1a121c6dc0","slug":"grain-marcket-closed-in-protest-against-marcket-fee-lucknow-news-lko6124960105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला मंडी बंद, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला मंडी बंद, पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को थोक गल्ला, किराना व दाल मिलों को बंद रखा। इससे पांडेयगंज गल्ला मंडी बंद रही, जिससे खरीदारों को खाली हाथ लौटना पड़ा। साथ ही सुभाष मार्ग स्थित थोक किराना बाजार में पुतला भी फूंका गया।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी कि थोक गल्ला मंडियाें को पूरी तरह से बंद रखा गया। पांडेयगंज और रकाबगंज की थोक दुकानों पर भी ताले लगा दिए गए।
व्यापारियों ने मंडी शुल्क का जमकर नारेबाजी की। इस सांकेतिक बंदी के बाद विरोध को और तेज कर दिया जाएगा।
वहीं, डालीगंज और मड़ियांव सहित शहर की अन्य स्थानों की दाल मिलों को भी बंद रखा गया। लखनऊ दाल एवं राइज मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि अब व्यापारी आरपार की लड़ाई के मूड में है।
विज्ञापन
लखनऊ किराना कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर अवस्थी ने बताया कि बंदी में सुभाष मार्ग, सिटी स्टेशन और नेहरू क्रॉस की थोक किराना मंडियाें का कारोबार चौपट रहा।
सुभाष मार्ग स्थित थोक किराना बाजार में मंडी शुल्क के विरोध में पुतला फूंका गया व नारेबाजी की गई। इसमें किराना कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विनोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल और रमेश अग्रवाल शामिल रहे।