फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govt will organize Partition Horrors Remembrance Day in all districts on August 14 In UP

UP News: 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी सरकार, देश के इतिहास व गाथा से परिचित होंगे युवा

Mon, 11 Aug 2025 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 04:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। इस दौरान प्रदेश के युवा देश के इतिहास व गाथा से परिचित होंगे। सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
govt will organize Partition Horrors Remembrance Day in all districts on August 14 In UP
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकार 14 अगस्त को सभी जिलों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन करेगी। इसके तहत सांस्कृतिक, साहित्यिक व आध्यात्मिक आयोजनों के जरिये युवाओं को देश के इतिहास व गाथा से परिचित कराएगी। 

विज्ञापन


संस्कृति विभाग की ओर से किए जा रहे इस आयोजन से युवा एक तरफ जहां विभाजन की त्रासदी को जानेंगे। वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपनी बात रखेंगे। इन आयोजनों में सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों का भी शामिल होंगे। इस दौरान त्रासदी के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिलों में प्रशासन द्वारा चयनित स्थलों पर विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें तत्कालीन घटना के फोटो, अखबारों की कतरनें, साहित्य, राजकीय अभिलेख, विस्थापित परिवारों की संरक्षित सामग्री के जरिए युवा उस समय की घटनाओं से वाकिफ होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed