{"_id":"9e9e9a51afb8b67eb0d7adece4868c05","slug":"govt-to-open-100-model-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में खुलेंगे 100 और मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में खुलेंगे 100 और मॉडल स्कूल
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गांव के बच्चे भी शहर के बच्चों की तरह अंग्रेजी में पढ़ते नजर आएंगे। सूबे में 100 और मॉडल स्कूल खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। इन स्कूलों में पहले साल कक्षा 6 से 10 तक की शिक्षा दी जाएगी और इसके बाद 11वीं व 12वीं की शिक्षा दी जाएगी।
वहीं, सूबे में तैयार हो चुके 193 स्कूलों में जुलाई 2014 से पढ़ाई शुरू करने की योजना है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल खोलने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पैसे देने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
इसके तहत गांवों से लेकर मजरों तक में एक-एक राजकीय हाईस्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में यूपी बोर्ड की शिक्षा दी जाएगी।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय चाहता है कि प्रदेश में 100 मॉडल स्कूल और खोले जाएं।
मॉडल स्कूल का स्वरूप
पांच एकड़ में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। हर स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई होगी। इसके लिए प्रिंसिपल और शिक्षकों का अलग से चयन किया जाएगा।
स्कूलों में छात्रों के दाखिला के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसकी जानकारी गांवों में लोगों को मिल सके।