फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govt to help film maker who will shoot in UP.

यूपी में फिल्म बनाए और पाएं एक से तीन करोड़ अनुदान

Tue, 21 Oct 2014 09:15 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
govt to help film maker who will shoot in UP.

उत्तर प्रदेश में फिल्म बनाने वालों को अब एक करोड़ से लेकर तीन करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। बशर्ते 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा शूटिंग यहां की गई हो। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई नई फिल्म नीति को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म उद्योग का बढ़ावा देना चाहती है। इसलिए नई फिल्म नीति बनाते हुए उसे मंजूरी दी गई है। इसके मुताबिक कम से कम 50 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग यूपी में करने पर अधिकतम एक करोड़, इससे अधिक पर दो करोड़ अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार यूपी में दूसरी फिल्म की शूटिंग पर 2.25 करोड़ तीसरी पर 2.50 करोड़, चौथी पर 2.75 करोड़ तथा इसके बाद तीन करोड़ रुपये अनुदान दिया जाएगा।

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्माता निर्देशकों के फिल्म की शूटिंग पर पहली फिल्म के लिए तो वही व्यवस्था रहेगी, लेकिन दूसरी फिल्म की शूटिंग पर 2.75 करोड़, तीसरी पर 3.25 करोड़, चौथी पर 3.50 करोड़ तथा पांचवीं फिल्म की शूटिंग पर 3.75 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कलाकारों को भी मिलेगी प्राथमिकता

govt to help film maker who will shoot in UP.

किसी फिल्म की शूटिंग में यदि यूपी के पांच कलाकारों को लिया जाता है तो 25 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।

इसी तरह यदि फिल्म में सभी कलाकार यूपी के हैं तो 50 लाख का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। निर्माता प्रदेश में शूटिंग के दौरान यहां के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक थीम, विरासत के संबंध में फिल्म बनाता है तो उसे 50 लाख का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।

इसी तरह प्रदेश में फिल्म की प्रोसेसिंग करने पर पोस्ट प्रोडक्शन लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख रुपये अनुदान के रूप में देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed