फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govt jobs in Uttar Pradesh.

यूपी में समूह ग के अंतर्गत होंगी बंपर भर्तियां, यहां देखें

Sun, 12 Jul 2015 03:04 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jul 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
Govt jobs in Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने समूह- ग के 563 पदों का नया विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक संतोष कुमार ने बताया है कि सचिवालय अधिष्ठान व वन विभाग के इन पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर 22 जुलाई से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


इसी दिन से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

आयोग ने सचिवालय अधिष्ठान में रिक्त विधानभवन रक्षक व विधानभवन अग्निरक्षक और वन विभाग के वन्यजीव रक्षक व वन रक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी।
विज्ञापन


विधानभवन रक्षक व विधानभवन अग्निरक्षक पदों के लिए शारीरिक स्वस्थता का मापदंड व मानक तय किया गया है। इनका चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर भी होंगी ‌भर्तियां

Govt jobs in Uttar Pradesh.

जबकि वन्यजीव रक्षक व वन रक्षक पद पर चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व चिकित्सा परीक्षा अर्हकारी होगी। यानी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में सफल घोषित होंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

इसी तरह शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चिकित्सा परीक्षा में शामिल होंगे।

इन पदों पर होंगी भर्तियां
पद--पदों की संख्या
विधानभवन रक्षक--83
विधानभवन अग्निरक्षक--39
वन्यजीव रक्षक--104
वन रक्षक--337
कुल पद--563

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed