{"_id":"7779388be226b20f73c47711ba0be6db","slug":"govt-approval-for-amethi-etawah-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने इटावा व अमेठी के अस्पतालों को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने इटावा व अमेठी के अस्पतालों को दी मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Feb 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने इटावा व अमेठी के अस्पतालों को मंजूरी दे दी है। अमेठी में 100 बेड का अस्पताल बनाने के लिए 4.692 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन
जमीन की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सरकार ने किसानों को जमीन का मुआवजा देने के लिए जरूरी रकम देते हुए शीघ्र भूमि अधिग्रहण करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि भूमि अधिग्रहण पुनर्वास नीति 2013 के तहत की जाएगी। वहीं, इटावा के बकेवर में 50 बेड का अस्पताल बनाने के लिए पुनरीक्षित लागत को मंजूर करते हुए रकम जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
अब यह अस्पताल 7.12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए पहली किस्त के रूप में 2.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यूं तो इटावा का यह अस्पताल वर्ष 2006 में मंजूर हो गया था।
उस समय कार्यदायी संस्था को दो करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई, लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से पैसा न निकाले जाने के कारण यह लैप्स हो गया था।
सरकार ने इसे फिर से जारी कराया। समय पर अस्पताल न बन पाने के कारण अब इसकी निर्माण लागत दो करोड़ रुपये और बढ़ गई है।
सरकार ने पुनरीक्षित लागत को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 2.05 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।