गोविंदा ने मुझे हराने के लिए ली थी दाऊद की मदद: राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने फिल्म अभिनेता गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है गोविंदा की दोस्ती दाऊद इब्राहिम से है और चुनाव जीतने के लिए उन्होंने दाऊद की मदद ली थी।
राम नाईक के मुताबिक, 2004 के लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ से उन्हें हराने के लिए गोविंदा ने दाऊद इब्राहिम और हितेन ठाकुर की मदद ली थी।
राज्यपाल राम नाईक ने ये आरोप अपनी किताब चरैवेति में लगाए हैं। मराठी भाषा में लिखी ये किताब बीते महीने 25 अप्रैल को मुंबई में लॉन्च की गई है।
राम नाईक 1999 से 2004 के बीच केंद्र सरकार के मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने इस किताब में जिक्र किया है कि तीन बार सांसद रहने और मुंबई के लिए बहुत काम करने के बाद वह 11,000 वोटों से अपनी हार पचा नहीं पा रहे थे।
पढ़ें क्या बोले गोविंदा
उन्होंने किताब में लिखा कि गोविंदा की दोस्ती दाऊद और बिल्डर हितेन ठाकुर से है। गोविंदा ने वोटरों को डरा कर ये बड़ी जीत हासिल की थी।
हालांकि इस बारे में गोविंदा का कहना है कि लोगों ने उन्हें जिताया था। उन्होंने कहा, मुझे उस वक्त किसी का सहारा लेने की जरूरत नहीं थी।
ऐसा कहकर क्या राम नाईक ये साबित करना चाहते हैं कि चुनाव क्षेत्र के लोग अंडरवर्ल्ड के हाथों बिक गए थे? गोविंदा ने ये भी कहा कि राम नाईक जैसे कद और उम्र के व्यक्ति से इस तरह के विरोध की उम्मीद नहीं थी।
गोविंदा ने ये भी कहा, इस वक्त मैं फिल्मों में वापसी कर रहा हूं इसलिए राम नाईक से गुजारिश है कि मेरी छवि खराब न करें।