फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor's name posted on fake website, case filed

Lucknow News: फर्जी वेबसाइट पर डाल दिया राज्यपाल का नाम, केस दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Governor's name posted on fake website, case filed
लखनऊ। इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर उसपर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। राज्यपाल के अनुसचिव संजय दीक्षित ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कुछ लोग इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड नाम की वेबसाइट बनाकर और राज्यपाल को संस्था का कार्यकारी सदस्य दर्शाकर युवाओं से ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनुसचिव संजय दीक्षित के मुताबिक 25 जुलाई को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। मोहित शर्मा नाम के व्यक्ति ने बताया कि इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड नाम से एक वेबसाइट बनाई गई है, जिसका संचालन डॉ. सुशील कुमार नामक व्यक्ति कर रहा है। सुशील ने खुद को मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स का डीजी दर्शाया है। वेबसाइट पर दिल्ली के शास्त्रीनगर का पता है। उसपर एक फोन नंबर और ईमेल आईडी भी अंकित है। वेबसाइट पर राज्यपाल आनंदी बेन को कार्यकारी सदस्य बताया गया है। इस वेबसाइट के जरिये युवाओं से धोखाधड़ी की जा रही है। अनुसचिव के अनुसार जांच की गई तो वेबसाइट फर्जी निकली। छानबीन में पता चला कि वेबसाइट संचालक ने उत्तराखंड, सिक्किम और बिहार के राज्यपाल को भी कार्यकारी सदस्य बताया है। इसके अलावा कई न्यायिक अधिकारियों, अभिनेता, आईपीएस और आईएएस को भी संस्था का पदाधिकारी दर्शाया गया है। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही जालसाजों को गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर सेल की टीम वेबसाइट को बंद कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed