{"_id":"5b9d152e867a557f59299a9d","slug":"governor-ram-naik-said-ram-mandir-should-be-constructed-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद पहुंचे राज्यपाल बोले, अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद पहुंचे राज्यपाल बोले, अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक
प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में बनना चाहिए, लेकिन राम मंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए सभी भारतीयों को कोर्ट का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संविधान और समाज दोनों की दृष्टि से आवश्यक है।
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल शनिवार को अवध विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने फैजाबाद पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने एक अन्य प्रश्न के जवाब में लोकसभा व राज्यसभा में महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा की आवश्यकता है। अगर ऐसा होता है तो महिलाएं स्वयं आगे आएंगी।
विज्ञापन