{"_id":"579f20794f1c1be3762b9446","slug":"governor-ram-naik-praises-akhilesh-for-taking-action-in-bulandshahr-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर मामले में सीएम के एक्शन पर ये बोले राज्यपाल राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर मामले में सीएम के एक्शन पर ये बोले राज्यपाल राम नाईक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक ने बुलंदशहर में हाईवे पर हुए गैंगरेप के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गई कार्रवाई की तारीफ की है।
विज्ञापन
नाईक ने इस घटना पर सरकार की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार को बुलंदशहर की घटना पर सही ढंग से कार्रवाई कराकर जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए जिससे समाज में संदेश जाए कि इस तरह की घटना करने वाले अपराधी बच नहीं सकते।
विज्ञापन
Trending Videos
अफसरों के खिलाफ कार्रवाई एकदम सही कदम
पत्रकारों से बातचीत करते राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल सोमवार को लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए सभी बड़े अफसरों को घटनास्थल पर भेजा और लापरवाह अफसरों के खिलाफ एकदम सही कार्रवाई की है, लेकिन सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे भविष्य में प्रदेश में ऐसी घटनाएं न हों। राज्य सरकार का दायित्व है कि सभी को सुरक्षा मुहैया कराए।