{"_id":"5c0e5413bdec2241d045b5b9","slug":"governor-ram-naik-addressed-media-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने अपने काम का दिया हिसाब, गिनाई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने अपने काम का दिया हिसाब, गिनाई उपलब्धियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल रामनाईक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने लखनऊ के राजभवन के गांधी सभागार में मीडिया को सम्बोधित करते हुए अपने कामकाज का हिसाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब मैं यूपी का राज्यपाल बना तो 26 विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति था और अब 29 का कुलाधिपति हूं। मेरे कार्यकाल में तीन नए विश्वविद्यालय बने। उन्होंने बताया कि इस साल 26 विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह हो चुका है।
राज्यपाल ने कहा कि पहले गाउन और हैट में दीक्षांत समारोह होते थे, पर अब भारतीय पोशाक में होते हैं। राज्यपाल का पद संभालते समय मेरा उद्देश्य था कि शैक्षिक सत्र सही समय पर होने के साथ ही नकल विहीन परीक्षा हो। इसमें काफी हद तक सफलता मिली।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बताया कि इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले 2 लाख 81 हजार छात्रों को कम डिग्रियां दी गईं। ये नकल विरोधी अभियान का असर है।