{"_id":"5d2df7b78ebc3e6d0a3df063","slug":"governor-may-call-it-uttar-pradesh-best-but-situation-is-horrible-says-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल भले ही यूपी को ‘सर्वोत्तम’ कहे, पर हालात भयावह : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल भले ही यूपी को ‘सर्वोत्तम’ कहे, पर हालात भयावह : अखिलेश यादव
Wed, 17 Jul 2019 12:46 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बेलगाम अपराधियों में कानून का जरा सा भी खौफ नहीं है। मुख्यमंत्री के लाख दावों के बावजूद अपराधी प्रदेश छोड़कर नहीं गए, बल्कि जेल से ही काला धंधा चला रहे हैं। राज्यपाल भले ही इन हालात में उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश की राह पर बताएं, पर यहां हालात भयावह हैं।
अखिलेश ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि 15 जुलाई को अयोध्या में समाजवादी लोहिया वाहिनी के गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ में वारदात हो रही हैं।
वाराणसी में मझिगवां में सोननदी पर पुल निर्माण करा रहे इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सियाचिन में तैनात सेना के जवान का 15 वर्षीय बेटा बाराबंकी से गायब हो गया। इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Trending Videos
पूर्व चेयरमैन के पुत्र के निधन पर जताया शोक
अखिलेश यादव ने बांदा के बबेरू निवासी पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल यादव के पुत्र आलोक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आलोक लंबे समय से बीमार थे। उनका पीजीआई लखनऊ में 16 जुलाई को निधन हो गया।