फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor gave strict instructions: SGPGI should investigate Firozabad's disease by forming a team

राज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश : टीम गठित कर फिरोजाबाद की बीमारी की जांच करे एसजीपीजीआई

Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि बच्चों की मृत्यु का संज्ञान लते हुए विशेषज्ञों की टीम गठित करें। यह टीम वहां की पूरी स्थिति का मूल्यांकन करें। ताकि भविष्य में ऐसी समस्या आने पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

विज्ञापन
Governor gave strict instructions: SGPGI should investigate Firozabad's disease by forming a team
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिया कि एसजीपीजीआई फिरोजाबाद में फैली बीमारी के बारे में अलग से रिपोर्ट तैयार करें। बुखार फैलने के कारणों की पड़ताल और उपचार में अपना योगदान दें। वह मंगलवार को राजभवन में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा कर रहीं थीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने संस्थान के निदेशक से कहा कि बच्चों की मृत्यु का संज्ञान लते हुए विशेषज्ञों की टीम गठित करें। यह टीम वहां की पूरी स्थिति का मूल्यांकन करें। ताकि भविष्य में ऐसी समस्या आने पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। नैक मूल्यांकन की तैयारी की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने निर्देश दिया कि सुपर स्पेशियालिटी चिकित्सा संस्थानों की स्थापना मूल्यों के अनुरूप ही उनके नैक मूल्यांकन मानकों के निर्धारण के लिए शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा जाए। उन्होंने प्रस्तुतिकरण में डाटा बेस की अपूर्णता पर निर्देश दिया कि मूल्यांकन के जिन मानकों पर संस्थान द्वारा नैक प्रस्तुतिकरण की तैयारी की गई है उसे गुणवत्ता संवर्द्धन के साथ शत प्रतिशत पूरा करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रति 10 छात्रों के साथ एक शिक्षक को मेन्टर नियुक्त करें। उनसे संतुष्टिपरक जानकारियां लेने के साथ उन्हे नैक मूल्यांकन के महत्व से भी अवगत कराए। उन्होंने नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर (एनएबीएच) से भी मानक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की बात कही। संस्थान के प्रशासन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि संस्थान एनआईआरएफ रैंकिंग 2019 में चौथी तथा 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 5वीं रही  है। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता,  विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज जानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed