फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath greeted the people of the 72nd Republic Day

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, सीएम बोले-कोरोना प्रबंधन में यूपी ने स्थापित किया मानक

Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath greeted the people of the 72nd Republic Day
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। 
विज्ञापन


‘नेशन फर्स्ट’ पर जोर देते हुए उन्होंने ज्ञात-अज्ञात स्वाधीनता सेनानियों और शहीदों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण चल रहा है। 
विज्ञापन


24 करोड़ जनसंख्या का राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश ने कोरोना प्रबंधन के क्षेत्र में मानक स्थापित किया है। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों की सराहना प्रधानमंत्री और डब्ल्यूएचओ ने भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान से मिली आजादी व देश की एकता, अखंडता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed