{"_id":"6a99e34444f9e0225c0f3c87","slug":"government-will-resolve-all-issues-faced-by-traders-suresh-khanna-lucknow-news-c-13-lko1070-1903858-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी सरकार : सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी सरकार : सुरेश खन्ना
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखकर उनका समाधान कराया जाएगा। प्रदेश की मजबूत कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश ने देशभर में अलग पहचान बनाई है। सरकार ने व्यापारियों के सम्मान और कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण दिवस भी घोषित किया है।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद व्यापारियों के शोषण पर लगाम लगी है। व्यापारी अब निर्भीक होकर कारोबार कर रहे हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि एकजुट व्यापारी को कोई अपमानित नहीं कर सकता। उन्होंने व्यापारी कल्याण दिवस, दुर्घटना बीमा योजना, व्यापार बंधु, उद्योग बंधु और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने, जीएसटी और ई कॉमर्स से जुड़े मामलों के लिए नियामक आयोग बनाने और राज्यसभा व विधान परिषद में व्यापारी प्रतिनिधित्व की मांग की। उन्होंने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित बैठक कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन कश्मीरी लाल और सतीश कुमार ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और उनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कुंभ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, कुलपति राजकुमार मित्तल, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, पंजाब के राष्ट्रीय मंत्री सोमचंद गोयल, मध्य प्रदेश के अजय गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, महामंत्री सुमित बंसल, दीपक जैन, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, बीनू मिश्रा, रमेश शुक्ला और दीपेश गुप्ता समेत काफी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।