फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man who arrived on foot between three police outposts snatched a womans chain.

Lucknow News: तीन चौकियों के बीच पैदल आए युवक ने महिला की चेन छीनी

Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man who arrived on foot between three police outposts snatched a womans chain.
पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में पीड़िता के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस
लखनऊ। विभूति खंड में बृहस्पतिवार दोपहर पॉलिटेक्निक चौराहे पर तीन पुलिस चौकियों की सीमा के बीच पैदल आए बदमाश ने टेढ़ी पुलिया निवासी गीता यादव की सोने की चेन छीन ली। पीड़िता की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




दर्ज एफआईआर के जरिये गीता ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोपहर में बेटी की डिलीवरी के बाद उसे देखने चिनहट के मटियारी स्थित अस्पताल गई थीं। वहां से दामाद ने उन्हें टेंपो में बैठा दिया था। दोपहर करीब तीन बजे वह पॉलिटेक्निक चौराहे पर उतर गई थीं। यहां से उन्हें गुडंबा जाने के लिए टेंपो में बैठना था। तभी पैदल बदमाश वहां आया और झपट्टा मारकर चेन छीन ली। गीता ने शोर मचाया मगर आरोपी बांस मंडी की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पास के एक रेस्टोरेंट के कैमरे में हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने एक युवक भागता दिखाई दिया। पीड़िता ने फुटेज में दिख रहे युवक को ही चेन लूटने वाला बताया है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में पीड़िता के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस

पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में पीड़िता के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed