फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The MLA took stock of the waterlogging and sewer issues in Indiranagar

Lucknow News: विधायक ने इंदिरानगर में जलभराव और सीवर समस्या का लिया जायजा

Fri, 04 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The MLA took stock of the waterlogging and sewer issues in Indiranagar
इंदिरानगर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पर क्षेत्रीय लोगों से बात करते विधायक ओपी श्रीवास
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को लगातार बारिश के बीच इंदिरानगर में जलभराव और सीवर की समस्या का जायजा लिया। शिकायतों के बाद वह प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उनके साथ जलकल, नगर निगम और सुएज इंडिया के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने सी-ब्लॉक स्थित मकान संख्या 111 पर 70 वर्षीय जैन आंटी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि थोड़ी बारिश में ही घर के बाहर पानी भर जाता है और अंदर तक पहुंच जाता है। विधायक ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सी-172 से सी-350 तक जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और आशा, डॉ. प्रदीप, कौशल व आरके सक्सेना समेत स्थानीय लोगों से समस्याएं जानीं। हृदय प्रकाश ने सीवर के गंदे पानी की समस्या बताई। विधायक ने अधिकारियों को तकनीकी कमियां दूर करने और जलभराव व सीवर समस्या के स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed