फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government takes welfare measures to give relief to the people troubled by Corona: Priyanka

कोरोना से परेशान जनता को राहत देने के लिए कल्याणकारी कदम उठाए सरकार: प्रियंका 

Thu, 20 May 2021 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 May 2021 07:33 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर मध्यम वर्ग के लिए राहत की घोषणा करने के साथ ही बिजली दर कम करने, निजी अस्पतालों व स्कूलों में खर्च निर्धारण और उन्हें राहत पैकेज देने के अलावा व्यापारियों करो में छूट देने समेत कई सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन
Government takes welfare measures to give relief to the people troubled by Corona: Priyanka
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना से प्रभावित लोंगो की मदद देने के संबंध में कई सुझाव दिया है। उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए राहत की घोषणा करने के साथ ही बिजली दर कम करने, निजी अस्पतालों व स्कूलों में खर्च निर्धारण और उन्हें राहत पैकेज देने के अलावा व्यापारियों करो में छूट देने समेत कई सुझाव दिए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि कोरोना को नियंत्रित करने को लेकर सरकार ने कोई कार्ययोजना पहले से तैयार नहीं किया था। कई गैर जरूरी नियम और लालफीताशाही की वजह से जहां हजारों लोगों की जाने चली गईं,वहीं रोजी-रोजगार, व्यापार और काम-धंधे चौपट हो गए।  सामने भारी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। बहुत तेजी से महँगाई बढ़ी है। खास तौर से मध्यम वर्ग मुश्किलो में फंस गए है। इसलिए सरकार को कुछ जन कल्याणकारी कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा है कि महामारी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा निजी क्षेत्र अस्पतालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि तमाम निजी अस्पतालों द्वारा जनता से इलाज के लिए मोटी रकम वसूलने की शिकायतें भी सामने आईं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से  निजी अस्पतालों में इलाज के लिए कीमतें निर्धारित करने के साथ ही जिन मरीजों से ज्यादा पैसा वसूला गया है उनको मुआवजा देने की व्यवस्था करने की भी मांग की है। प्रियंका के पत्र में कहा गया है कि खाद्य तेल, सब्जियां, फल, और घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं की महंगाई पर नियंत्रण के लिए वस्तुओं के दाम तय किये जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगी बिजली और स्मार्ट मीटरों से त्रस्त है। इसलिए संकट के इस दौर में जनता को बिजली के बिलों में राहत मिलनी चाहिए और बिजली दर न बधाई जाय।  उन्होंने कहा है कि कोरोना के चलते स्कूल-कालेज बंद हैं, लेकिन अभिवावकों पर हर महीने फीस जमा करने और स्कूलों के पर शिक्षकों को वेतन देने का दबाव है।


इसलिए सरकार को स्कूलों के प्रतिनिधियों एवं अभिवावकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर एक खाका तैयार कर फीस में छूट देने एवं स्कूलों को आर्थिक मदद का पैकेज देने की एक व्यवस्था बनानी चाहिए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बंदी की मार झेल रहे प्रदेश के व्यापारी एवं दुकानदार साथियों को राहत देने के लिए एक खाका तैयार किया जाए। जिसके जरिये उन्हें करों एवं शुल्कों में थोड़ी राहत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed