फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government prepare the plan to deal with opposition

विपक्ष की घेराबंदी को कमजोर करने के लिए सरकार व संगठन ने बनाया प्लान

Thu, 19 Jul 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
government prepare the plan to deal with opposition
bjp-rss

भाजपा सरकार और संगठन मिलकर लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करेंगे। साथ ही तीन तलाक से लेकर हलाला तक पर विपक्ष के रवैये, मुस्लिम महिलाओं के साथ उनके सौतेले व्यवहार और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तरफ से सभी के कल्याण के लिए शुरू किए गए कामों को लेकर विपक्ष की मोर्चाबंदी को कमजोर करेंगे। संगठन फीडबैक देगा जिस पर सरकार काम करेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एजेंडे को जमीन तक पहुंचाने और मतदान का 50 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा के खाते में जुटाने के लिए बूथ जीतने पर फोकस करते हुए अभियान चलेंगे।
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों की बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय पर चली मैराथन बैठक में ये फैसले किए गए। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा वे मंत्री और नेता तथा पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए जो पिछले दिनों अमित शाह की मिर्जापुर और आगरा में हुई बैठकों में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 में विपक्षी गठबंधन के असर को कम कर 2014 का इतिहास दोहराने के लिए सरकार और संगठन के समन्वय से शुरू होने वाले अभियान का रोडमैप तैयार किया गया।

तय हुआ कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के कामों के सहारे बूथ तक पहुंचें। जहां कहीं आवश्यक हो तो प्रभारी मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी जाएं। जिला प्रभारियों को पूरे काम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अमित शाह की मिर्जापुर और आगरा बैठकों में बनी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने और विपक्ष के गठबंधन की गणित को कमजोर करने के लिए स्थानीय जरूरतों के लिहाज से भी रणनीति पर फोकस किया जाए।

मोदी की रैली के लिए पूरी ताकत से जुटने का फैसला

बैठक में शाहजहांपुर में 21 जुलाई को हो रही पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली में और ताकत झोंकने का फैसला किया गया। तय हुआ कि किसानों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के फैसले किसानों तक पहुंचाएं जाएं। इसके लिए सामग्री तैयार करने के साथ स्थानीय स्तर पर टोलियां गठित कर उनके जरिये एक-एक किसान तक पहुंचने का फैसला किया गया।  

इन तबकों पर भी फोकस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा भी कि चुनाव के मद्देनजर सभी 6 क्षेत्रों मेें बूथ स्तर तक संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाने के लिए अभियान चलेगा। किसानों के अलावा गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के साथ यह भी बताया जाएगा कि भाजपा सरकारों की योजनाओं से कितने लोगों को लाभ मिला है। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों व कार्यक्रमों पर भी निर्णय लिया गया और पिछले दिनों चल चुके चौपाल, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संपर्क फॉर समर्थन अभियान की समीक्षा की गई।

बैठक में ये भी हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विजय पाठक, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, एसपी सिंह बघेल, ब्रजेश पाठक, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सुरेश राणा, स्वतंत्र देव सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी बैठक में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed