{"_id":"5bb263e2867a557ffe04009c","slug":"government-planning-to-celebrate-many-function-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल बनाएगी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के एलान के पहले नए साल में उत्सव जैसा माहौल बनाएगी। जनवरी में पड़ रहे चार प्रमुख कार्यक्रमों को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रयाग कुंभ में 14-15 जनवरी को पहले शाही स्नान के साथ कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ रहे हैं। इसमें देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सरकार कुंभ को पूरी भव्यता के साथ आयोजित कर पूरी दुनिया में छाप छोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
इसकी तैयारियों की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। इसके अलावा वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
यह आयोजन 20 से 23 जनवरी तक होगा। इसमें भी देश-दुनिया से प्रवासी भारतीय आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह का उद्घाटन और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन करेंगे। इसकी तैयारियां भी चल रही हैं।
मुंबई में 23 से 25 जनवरी तक यूपी दिवस का आयोजन हो रहा है। वहां प्रदेश की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें एक जिला-एक उत्पाद से जुड़ी सामग्रियों का प्रदर्शन तो होगा ही प्रदेश की माटी कला के प्रदर्शन और बिक्री की योजना तैयार की जा रही है।
राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समारोह में शामिल होने जा सकते हैं। इसके अलावा 24 जनवरी को प्रदेश सरकार राजधानी में भव्य यूपी दिवस समारोह का आयोजन करेगी।
पिछले साल योगी सरकार ने ही इसकी शुरुआत की थी। इस बार इस अवसर पर तीन से सात दिनों तक प्रदर्शनी का आयोजन और 24 जनवरी की शाम विशेष कार्यक्रम की योजना है।