फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government gave 100 crores for Delhi-Meerut rapid rail service

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल सेवा के लिए सरकार ने  दिए 100 करोड़

Mon, 21 Sep 2020 11:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government gave 100 crores for Delhi-Meerut rapid rail service
फाइल फोटो
दिल्ली से शुरू होकर गाजियाबाद होते हुए मेरठ के बीच  रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम की परियोजना को तेजी से पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त वितीय मदद से पूरी होने वाली इस परियोजना के लिए राज्यांश के तौर पर सरकार ने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। आवास एवं नियोजन विभाग ने सोमवार को बजट जारी करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम को पत्र भी भेज दिया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि  रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना में राज्यांश के रूप में 900 करोड़ दिया जाना है। उन्होंने कहा है कि सभी काम निर्धारित व तय मानकों के आधार पर कराए जाएंगे। परियोजना की डीपीआर को केंद्र व राज्य सरकार पहले मंजूरी दे चुकी है। इसलिए इसकी शर्तों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इसकी अनदेखी नहीं की जाएगी। प्रमुख सच्ची इस पैसे को 31 मार्च 2021 तक अनिवार्य रूप से खर्च करने के निर्देश दिए हैं। इन पैसों को खर्च करने का उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। परियोजना के लिए शेष पैसे की मांग उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed