{"_id":"5adae9c44f1c1b3b0b8b5bf3","slug":"government-did-not-paid-rent-of-dm-and-dgp-house-to-lda","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल से नहीं दिया डीएम और डीजीपी ने आवास का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल से नहीं दिया डीएम और डीजीपी ने आवास का किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व डीजीपी आवास और कैंप कार्यालय का किराया करीब 12 साल से जमा नहीं हुआ है। एलडीए ने इन्हें नोटिस जारी किया है। डीएम आवास पर करीब 1.84 लाख और डीजीपी आवास पर करीब 2.24 लाख रुपये किराया बाकी है।
विज्ञापन
एलडीए सचिव एमपी सिंह की निर्देश पर ओएसडी व रेंट विभाग के प्रभारी राजीव कुमार ने नोटिस जारी कर दिया। राजीव कुमार ने बताया कि डीजीपी को बटलर कॉलोनी में डालीबाग रोड पर भूखंड-1 पर संपत्ति आवंटित है।
विज्ञापन
वहीं हजरतगंज स्थित डीएम आवास, जोकि नूर बख्श कोठी में है। एलडीए की संपत्ति है। दोनों को नोटिस जारी किया गया है। अलीगंज में जल निगम कार्यालय पर भी करीब 1.94 बकाया है। एलडीए ने इन्हें भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसी तरह यूको बैंक, लालबाग (7.60 लाख), स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, कपूरथला (0.77 लाख), आवास बंधु, जनपथ (30.06 लाख), खाद्य नियंत्रक संभागीय कार्यालय, कपूरथला (13.09 लाख), यूनाइटेड बैंक ऑफ कॉमर्स, कपूरथला (7.84 लाख), ग्राम्य व नगर नियोजक (3.05 लाख) और सचिवालय जनपथ (2.06 लाख) पर किराया बकाया है। इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।
वहीं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि डीएम आवास जिस संपत्ति पर है। वह एलडीए से किराये पर आवंटित ही नहीं है। यह राजस्व विभाग की संपत्ति है। ऐसे में एलडीए को किराया दिए जाने का कोई औचित्य ही नहीं है।