फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Got promotion, but waiting for new posting was going on for a long time in up police department

UP Administration : प्रमोशन तो मिला, लेकिन लंबा खिंच रहा नई तैनाती का इंतजार

Mon, 06 Jun 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा सैयद यासिर रजा, लखनऊ 
सैयद यासिर रजा, लखनऊ  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 05:59 AM IST
सार

पदोन्नति के बाद ट्रांसफर की प्रतीक्षा में पुलिस महकमे के डेढ़ सौ से अधिक अफसर। कई ऐसे जो 6 साल से एक ही जगह पर, प्रोन्नति पाए 151 अफसर भी कर रहे प्रतीक्षा। सीओ से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारी देख रहे नई तैनाती आदेश की राह। 

विज्ञापन
Got promotion, but waiting for new posting was going on for a long time in up police department
demo pic...

विस्तार

पुलिस महकमे में 162 पुलिस अफसर स्थानांतरण की राह देख रहे हैं। कोई छह साल तो कोई पांच-पांच साल से एक ही पद पर तैनात है। इस साल 1 जनवरी को प्रमोशन पाए अफसरों को भी पांच महीने से तबादले का इंतजार है। 

विज्ञापन


इन अफसरों में कई ऐसे भी हैं जो 6 साल 4 माह से एक ही पद पर तैनात हैं। एडीजी पीएचक्यू के पद पर तैनात बीपी जोगदंड का अंतिम तबादला 22 जनवरी 2016 को एडीजी कार्मिक से एडीजी पुलिस मुख्यालय के पद पर हुआ था। जोगदंड का यह तबादला भी आईजी से एडीजी रैंक में प्रमोशन होने के कारण किया गया था। उसके बाद से राज्य में दो विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ। 
विज्ञापन


वहीं 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण हुए लेकिन बहुत से ऐसे हैं जिनका तबादला उसके बाद नहीं किया गया। प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात एडीजी संजय एम तरडे, पीएसी पश्चिमी जोन में तैनात अमित चंद्रा, एसपी भर्ती बोर्ड सुरेश्वर, एसपी पीटीसी शफीक अहमद, एसपी वीजिलेंस रामजी यादव, राम किशुन, सीबीसीआईडी में तैनात राज कमल यादव, एसपी रेलवे लखनऊ सौमित्र यादव, डीआईजी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा का तबादला 2017 के बाद से नहीं हुआ। मानो एक बार तबादला कर के जिम्मेदार इनको भूल गए या फिर इन अफसरों का विकल्प ही उनको नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजर गया आधा साल, नहीं खत्म हो रहा इंतजार
इस साल की शुरुआत में प्रमोशन पाए लगभग डेढ़ सौ अफसर ऐसे हैं जो पांच माह से तैनाती की राह देख रहे हैं। इन अफसरों में इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक से डीआईजी, डीआईजी से आईजी और आईजी से एडीजी बने अफसर शामिल हैं। इसमें अधिकतर वह अफसर हैं जिन्हें जनवरी महीने में पदोन्नति मिल गई थी, लेकिन पहले चुनाव और फिर त्योहारों की वजह से तैनाती नहीं मिल सकी। इन अधिकारियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

जानकारी के अनुसार बीते पांच माह में 75 इंस्पेक्टरों का प्रमोशन कर उन्हें पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसमें अधिकतर का प्रमोशन चुनाव से पहले हो गया था। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें चुनाव के बाद पदोन्नति मिली। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक बने 40 अफसर भी अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। आईपीएस अफसरों में 2016 बैच के दो और 2017 बैच के कुल 14 अफसर ऐसे हैं जिनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और वह सहायक पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक की श्रेणी में आ चुके हैं। इनकी अब एसपी रैंक में तैनाती होनी है कुछ को जिलों की कमान भी सौंपी जाएगी। 

लिस्ट में ये अफसर भी हैं शमिल
पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक बने 14 अधिकारी भी नई तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। इसमें आगरा, सुल्तानपुर, सीतापुर, वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर जिले में एसपी की जगह पर डीआईजी तैनात हैं। डीआईजी से आईजी बने अधिकारियों की संख्या भी चार है। इसमें लव कुमार नोएडा में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं, जो डीआईजी रैंक का पद है। 


इसी तरह आनंद प्रकाश तिवारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा एसएसएफ में तैनात चंद्र प्रकाश द्वितीय का भी स्थानांतरण आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है। वहीं हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए डॉ. के एजिलारसन भी प्रतीक्षरत हैं। रेलवे में तैनात भजनी राम मीना और तकनीकी सेवा में तैनात मोहित अग्रवाल का भी प्रमोशन पहली जनवरी को इसी साल हो चुका है, लेकिन तबादले का आदेश अब तक नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed