{"_id":"580df9b44f1c1bcd75bc259f","slug":"got-beaten-at-akhilesh-yadav-residence-says-ashu-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास पर पवन पांडेय ने मुझे तमाचे मारे: आशू मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास पर पवन पांडेय ने मुझे तमाचे मारे: आशू मलिक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Oct 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
आशु मलिक
- फोटो : amar ujala
एमएलएसी आशू मलिक का कहना है कि सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट हुई। आशू ने बताया कि पवन पांडेय ने मुझे तमाचे मारे। घटना के वक्त मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे। आशू मलिक ने बताया, मैं पवन पांडेय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।
उन्होंने ये भी कहा कि सीएम अखिलेश ने मेरी जान बचाई मैं उनका अहसान कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने मीटिंग के बाद मंच पर हुई घटना के बारे में भी सफाई दी कहा कि मुझे तो सीएम खुद आगे बुला रहे थे लोगों को गलतफहमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा कि सीएम अखिलेश ने मेरी जान बचाई मैं उनका अहसान कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने मीटिंग के बाद मंच पर हुई घटना के बारे में भी सफाई दी कहा कि मुझे तो सीएम खुद आगे बुला रहे थे लोगों को गलतफहमी हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि मुलायम सिंह की मीटिंग के बाद अखिलेश ने जैसे ही फिर से अपनी बात रखने के लिए माइक पकड़ा उस वक्त मंच पर धक्का-मुक्की हो गई। अखिलेश अपनी बात पूरी कर पाते तब तक शिवपाल ने उनसे माइक छीन लिया और बोले, मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। इसीबीच लोग आशू मलिक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और सीएम उन्हें अपने साथ लेकर निकल गए।
विज्ञापन